Bollywood News Today in Hindi, 12 August 2022 : न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किले, लाइगर का नया गाना कोका 2.0 हुआ आउट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 09:36 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 12 August 2022 : लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं, रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट मामले में 22 अगस्त से पहले पुलिस के सामने अपना स्टेटमेंट देना होगा। आइए जानते हैं 12 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 12 August 2022 : न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किले, लाइगर का नया गाना कोका 2.0 हुआ आउट
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi, 12 August 2022 : आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए हलचल भरा रहा। आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। तो दूसरी तरफ न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह की मुश्किले भी बढ़ गई है। आइए बिना देर किए जानते हैं बॉलीवुड की शुक्रवार 12 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किले

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामले को सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस मामले में एक्टर की मुश्किले बढ़ने वाली है। एक्टर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह को नोटिस देने मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंची थी। लेकिन एक्टर अपने घर पर नहीं थे। रणवीर को न्यूड फोटोशूट मामले में अपना स्टेटमेंट दर्ज कराने के लिए 22 अगस्त से पहले पुलिस के सामने पेश होना होगा।

आमिर खान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब दिल्ली के वकील ने आमिर खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। आमिर खान पर इंडियन आर्मी का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में आमिर खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

विजय देवरकोंडा और अनन्या का नया गाना कोको 2.0 हुआ आउट

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का नया गाना कोका 2.0 आउट हो गया है। गाने में विजय पंजाबी मुंडे के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे भी रेड कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। विजय और अनन्या की फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के गानों और ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

क्या सिद्धार्थ और कियारा फिर आएंगे किसी फिल्म में साथ नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर इंस्टाग्राम लाइव पर साथ में नजर आए। रूमड कपल ने शेरशाह के एक साल पूरे होने पर फैंस के साथ सेलिब्रेशन किया। इस दौरान दोनों ने फिल्म के सेट से कई थ्रोबैक मेमोरीज शेयर की। दोनों ने पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम किया था। फैंस ने पूछा क्या आप फिर से साथ में नजर आएंगे। इस पर दोनों ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी बज बना हुआ है। शाहरुख इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया है। सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र से शाहरुख की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है। जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्में में वो वानर अस्त्र के रोल में नजर आएंगे।

End of Article