Arjun Kapoor on Ranbir Kapoor's Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर का वायलेंट किरदार कई सेलेब्स को पसंद आया था, तो कइयों ने फिल्म 'एनिमल' की आलोचना भी की। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में बॉबी देओल के इंट्रोडक्शन सीन से लेकर रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस सभी बहुत कमाल की थी। अच्छी बात यह है कि म्यूजिक इसे और भी बेहतर बनाने में कामयाब रहा।
अर्जुन कपूर ने चलचित्र टॉक्स से बात करते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की लैंग्वेज और वीडियो-ऑडियो कटिंग पैटर्न की तारीफ की। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि बॉबी देओल का इंट्रोडक्शन, जिस तरह से वो रणबीर कपूर से लड़ते हैं, सिगरेट जलाते हैं और फिर अचानक आप एक आदमी को बैठे हुए देखते हैं। यह भले ही बेहतर सीन नहीं है लेकिन साउंड एडिटिंग इसे एकदम बेहतर बनाती है। जब अनिल चाचू पहली बार रणबीर को वापस आते देखते हैं, ऐसे सीन्स काफी शानदार हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने एक निर्देशक के रूप में प्रदर्शन को संभाला है। यह बहुत अच्छी तरह से तैयार की गई फिल्म है।'
अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। दूसरी ओर रणबीर कपूर को जल्द ही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में देखा जाएगा।
