बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने मांगा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सुझाव, लोगों ने कहा-"रेखा के साथ सेल्फी डालिए..."

अमिताभ बच्चन अक्सर सुर्खियों में बने हुए रहते हैं। 83 साल की उम्र में भी बिग बी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्टर को आखिरी बार कल्कि पार्ट 1 में देखा गया था। हाल ही में एक्टर ने ट्वीट सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सुझाव मांगा है। एक्टर का ये ट्वीट पढ़ने के बाद फैंस फनी-फनी कमेंट कर रहे हैं।

Image

Amitabh Bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए है, लेकिन आज भी वो अपने कामों को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्टर हर दिन अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जरूर करते हैं। वह अपने ब्लॉग के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जो लोगों को कमेंट करने के लिए मजबूर कर रहा है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने ऐसा क्या पोस्ट किया है।

हाल ही में ट्वीट कर बिग बी ने फैंस से पूछा है कि वह अपने फॉलोअर्स को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। एक्टर ने लिखा-"बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए !!! बिग बी का ये ट्वीट पढ़ने के बाद लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। साथ ही बिग बी को मजाकिया-मजाकिया सुझाव भी दे रहे हैं।

रेखा जी के साथ सेल्फी

एक यूजर ने जवाब दिया, "आपके फॉलोअर्स पहले से ही ऑस्ट्रेलिया की आबादी से दोगुने हैं। आप कहे तो वहां से कंगारू मंगवा देंगे फॉलोअर्स बनाकर।" दूसरे ने कहा, "रेखा जी के साथ सेल्फी डाल के देखिए।" तीसरे ने कहा-"जया जी के साथ एक तस्वीर अपलोड करें।" फैंस ने उन्हें ये भी सुझाव दिया कि उन्हें एक ब्लॉकबस्टर फिल्म या पॉडकास्ट के साथ आना चाहिए जो उन्हें जेन जी से जुड़ने में मदद करेगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ये सितारे

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पहला नाम है 'आंख मिचौली 2' का। इस फिल्म में वह सिक्कू का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी ब्रह्मास्त्र 2, कल्कि 2898 एडी - पार्ट 2, सेक्शन 84, आंखें-2, तेरा यार हूं मैं शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article