बॉलीवुड

Madame Tussauds में Allu Arjun का बनेगा वैक्स स्टेचू, फैन्स के बीच दौड़ पड़ी खुशी लहर

Allu Arjun To Get Wax Statue: कुछ दिनों पहले ही साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अब लंदन के मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टेचू बनाया जाएगा।

Image

Untitled design

Allu Arjun To Get Wax Statue: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का फिल्मी करियर इस समय सातवें आसमान पर है। कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन ने साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। अल्लू अर्जुन तेलुगु इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनेक मुताबिक अल्लू अर्जुन के फैन्स को खुशी और बढ़ने वाली हैं। बताया जा रहा है कि लंदन में स्थित मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टेचू बनाया जाएगा।

Gulte.com के अनुसार लंदन के फेमस मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुन का मोम का पुतला लगाया जाएगा। अल्लू अर्जुन से पहले 'बाहुबली' फेम प्रभास और साउथ एक्टर महेश बाबू का वैक्स स्टेचू में भी मैडम तुसाद में लगाया जा चुका है। अल्लू अर्जुन साउथ के तीसरे एक्टर होंगे जिनका वैक्स स्टेचू बनने जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय हैदराबाद में चल रही है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, प्रकाश राज, सुनील जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2024 में अगस्त के महीने में रिलीज होगी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म भी है, जिसके शूटिंग 'पुष्पा 2' के खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article