Ahan Shetty Next With Shaad Ali: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह मूवी दुनिया बहर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 'बॉर्डर 2' की सफलता को इन दिनों अहान शेट्टी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म में अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ की। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर शाद अली ने एक रोमांटिक ड्रामा बनाने के लिए अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को कास्ट करने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुए शेखर कपूर, थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण)
शाद अली संग होगी अहान शेट्टी की अगली फिल्म
शाद अली के निर्देशन में बनने जा रही यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अहान शेट्टी ने मिड-डे से कहा, 'यह एक इंटेंस एक्शन लव स्टोरी है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिससे मैं साल 2021 में आई फिल्म 'तड़प' के बाद वापसी करने जा रहा हूं। मुझे ऐसे इंटेंस किरदार और उनमें जो गहराई होती है, वो बहुत पसंद हैं।'

Ahan Shetty's Border 2
इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हैं अहान शेट्टी
अहान ने आगे कहा, 'शाद सर को पता है कि उन्हें क्या चाहिए। मैं उनके साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हूं। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। मुझे भरोसा है कि वो मुझसे एक बेहतरीन परफॉर्मेंस निकलवा लेंगे। मुझे लगता है कि एक एक्टर को डायरेक्टर के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर देना चाहिए।' (यह भी पढ़ें: तलाकशुदा मर्दों को हमसफर चुन बैठीं विद्या-करीना सहित ये 6 हसीनाएं, कुंवारे लड़के मलते रह गए थे दोनों हाथ)

Ahan Shetty
'बॉर्डर 2' की सफलता से बेहद खुश हैं अहान शेट्टी
अहान शेट्टी इन दिनों 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस मूवी में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अन्या सिंह, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है।
