छोटा पैकेट, बड़ा धमाका... निर्माताओं की जेब गर्म कर गईं ये 7 फिल्में, दूर हुई तंगी

Low-Budget Bollywood Movies: बीते कुछ सालों में कई कम बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों ने साबित किया कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग बड़े-बड़े बजट की फिल्मों से ज्यादा मायने रखती है। इन लो-बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी की।

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 3 2026, 11:18 IST
कम बजट में बनी ये फिल्में निर्माताओं को कर गईं मालामाल...Image Credit : IMDb01 / 08

कम बजट में बनी ये फिल्में निर्माताओं को कर गईं मालामाल...

Low-Budget Bollywood Movies: बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर बड़े-बड़े सेट्स और बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलती, जिससे निर्माताओं का बजट बढ़ जाता है। मगर बीते कुछ सालों में दर्शक फिल्मों की कहानी के तव्वजो देते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इन फिल्मों ए लिस्टेड हीरो हैं या नहीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बजट कम था लेकिन बॉक्स ऑफिस इनके कलेक्शन ने निर्माताओं की कंगाली दूर कर दी थी। ये फिल्में ही दर्शकों के दिलों पर राज करने में भी सफल रहीं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

द कश्मीर फाइल्सImage Credit : IMDb02 / 08

द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी 2022 की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के दर्दनाक पलायन को दिखाया गया था। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी स्टारर इस मूवी का बजट कुल 15 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 341 करोड़ रुपये कमाए थे।

पान सिंह तोमरImage Credit : IMDb03 / 08

पान सिंह तोमर

इस बायोपिक ड्रामा में एक नेशनल लेवल के एथलीट की कहानी दिखाई जाती है जिसे हालात की वजह से बागी बनना पड़ा था। इरफान खान को इस मूवी में अपने किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 20.18 करोड़ रुपये कमाए थे।

स्त्रीImage Credit : IMDb04 / 08

स्त्री

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को बनाने में निर्माताओं ने 20 करोड़ रुपये की रकम खर्च की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 180.76 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था।

बरेली की बर्फीImage Credit : IMDb05 / 08

बरेली की बर्फी

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा डायरेक्टेड इस मूवी में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनॉन की तिकड़ी नजर आई थी। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

सीक्रेट सुपरस्टारImage Credit : IMDb06 / 08

सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया था जो ऑनलाइन अपनी पहचान छिपाकर सिंगर बनने का शौक रखती है। 15 करोड़ रुपये में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 965 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी।

विक्की डोनरImage Credit : IMDb07 / 08

विक्की डोनर

शूजीत सरकार की 2012 में आई 'विक्की डोनर' से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने बॉलीवुड में कदम रखा था। स्पर्म डोनेशन और इनफर्टिलिटी जैसे टैबू सब्जेक्ट्स को ह्यूमर और सेंसिटिविटी के साथ दिखाते हुए यह मूवी बॉक्स ऑफिस 66.32 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। इस मूवी का बजट 15 करोड़ रुपये था।

तनु वेड्स मनुImage Credit : IMDb08 / 08

तनु वेड्स मनु

साल 2011 में आई कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। 17 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया और इसने 88.72 करोड़ रुपये कमाए। यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!