Akshay Kumar Compare Bhojpuri Industry With Hollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। यह फिल्म 26 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार को भोजपुरी स्टार की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की तुलना हॉलीवुड से कर दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sambhavna Seth को मिसकैरेज के लिए ठहराया जाता था जिम्मेदार, सुनाई आपबीती)
हॉलीवुड से बेहतर है भोजपुरी
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में एक भोजपुरी गाना है। ऐसे में लोगों ने पुछा कि क्या अक्षय भोजपुरी सिनेमा में भी कदम रखने वाले हैं? इस दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी म्यूजिक की तुलना हॉलीवुड से कर डाली। क्षेत्रीय संस्कृतियों की समृद्धि की तारीफ करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। मैंने ये लाइन दी है क्योंकि वे ये गाना सुन नहीं सकते। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आएगा। उन्होंने कभी ऐसा गाना देखा ही नहीं है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: सुस्त नहीं पड़ रही वेदांग-शरवरी स्टारर की कमाई, देखें कलेक्शन)
अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'हमें गर्व है कि हम पास कई कल्चर हैं। हमारे गाने कई कल्चर से बने हैं। हमें अपनी कल्चर पर और हमारे देश में जो विविधता है, उस पर गर्व करना चाहिए।' अक्षय कुमार के अलावा इस मूवी में एक बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। इस मूवी का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस मूवी में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
