Sambhavna Seth on Miscarriage: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने हाल ही में दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस पहले संभावना ने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला है। हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना-घर की सुपरस्टार' (Tum Ho Naa – Ghar Ki Superstar) के दौरान संभावना सेठ ने प्रेग्नेंसी, मातृत्व और वे गलतफहमियां जिनका सामना महिलाएं अक्सर जीवन के इस दौर में करती हैं को लेकर चर्चा की। इस दौरान संभावना सेठ ने खुलासा करते हुए बताया कि अपने गर्भपात के लिए उन्हें दोषी ठहराया जाने लगा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी)
मिसकैरेज का दर्द झेलने पर संभावना सेठ ने तोड़ी चुप्पी
संभावना सेठ ने बताया, 'एक समय था, 2 साल पहले, जब मेरा गर्भपात हो गया था, बच्चा 3 महीने का था। तब बहुत लोग, एक-एक इंसान मुझे ये बोलता था कि वॉक नहीं करनी, यहां नहीं जाना, वो नहीं करना, बाजार क्यों गई, गाड़ी में क्यों बैठी। तो जब ये गर्भपात हुआ तो सब का कहना एक ही सुर में था कि ये घूम रही थी, ये चल रही थी, इसको काम नहीं करना चाहिए था, ये कर रही थी जबकी असली कारण हमने मेडिकल तौर से देखा तो वो कुछ और ही था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: सुस्त नहीं पड़ रही वेदांग-शरवरी स्टारर की कमाई, देखें कलेक्शन)

Sambhavna Seth
संभावना ने आगे खुलासा करते हुए कहा, 'दोबारा से मेरा मिसकैरेज हुआ बीच में। तब तक मैं व्लॉगिंग भी नहीं करती थी। 2 साल पहले मेरा गर्भपात हुआ था, सबको पता है। हम जिस दिन अनाउंस करने वाले थे, हमारा फोटोशूट हुआ था कि हम प्रेग्नेंट हैं। हम जिस दिन डालने वाले थे, हमें दिन सुबह में मेरा स्कैन था और स्कैन में मालूम पड़ा कि 15 दिन पहले बच्चे की दिल की धड़कन खत्म हो गई है।'
गर्भावस्था से जुड़ी क्लेअरिटी पर संभावना ने आगे पूछा, 'तो मैं ना इनसे भी पूछना चाहती हूं कि ये सब के दिमाग में क्यों होता है कि अगर आप गर्भवती हैं तो बस वहीं रुक जाओ, जिंदगी यहीं रुक जाएगी। ये क्यों होता है?' संभावना ने कहा, 'मैंने ट्रोलिंग बहुत ज्यादा सही है, इसलिए मेरा ये सवाल था। चलो ठीक है, वो चीज नहीं हुई, वो जिस करण के साथ भी कुछ हादसा हुआ मेरे साथ, पर ये कारण से नहीं था कि मैं जा रही हूं, मैं काम कर रही हूं, मैं बाहर निकल रही हूं, मैं टीवी देख रही हूं। तो मैं टीवी पर क्या देख रही हूं, उससे भी मुझ पर असर पड़ेगा, पता नहीं।'
