Delhi Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलाान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होंगे। ये चुनाव सात चरणों में होंगे। चुनाव के नतीजे पूरे देश में एकसाथ 4 जून को आएंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां की सातों लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे। राजधानी दिल्ली में छठे चरण में यानी 25 मई को मतदान होंगे।
चुनावी समीकरणों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने सियासत को एकदम बदलकर रख दिया है और बीजेपी के लिए मुकाबला एकतरफा नहीं रह गया है। गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला 4:3 पर तय हुआ है। यानी आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं।
इन सीटों पर आम आदमी लड़ेगी चुनाव
नई दिल्ली
पूर्वी दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली
कांग्रेस के खाते में ये सीटें
चांदनी चौक
उत्तर-पूर्वी दिल्ली
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली
बीजेपी-आप ने घोषित किए उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारोंं का ऐलान कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने तीन में से एक भी सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बीजेपी ने 7 में से 6 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। यहां सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को दोबारा टिकट दिया गया है।
देखिए बीजेपी, आप+कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट
| लोकसभा सीट | बीजेपी | आप+कांग्रेस |
| नई दिल्ली | बांसुरी स्वराज | सोमनाथ भारती (AAP) |
| चांदनी चौक | प्रवीण खंडेलवाल | तय नहीं |
| पूर्वी दिल्ली | हर्ष मल्होत्रा | कुलदीप कुमार (AAP) |
| उत्तर-पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी | तय नहीं |
| उत्तर-पश्चिमी दिल्ली | योगेंद्र चंदोलिया | तय नहीं |
| पश्चिमी दिल्ली | कमलजीत सहरावत | महाबल मिश्रा (AAP) |
| दक्षिणी दिल्ली | रामवीर सिंह बिधूड़ी | सही राम पहलवान (AAP) |
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date
2019 के चुनाव में कैसे रहे थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव को देखें तो यहां बीजेपी ने क्लीनस्वीप किया था। बीजेपी ने 56.9 फीसदी वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सात सीटें जीती थीं। सभी सात सीटों पर कुल एक करोड़ 27 लाख 11 हजार 236 मतदाता थे, इनमें से 86 लाख 79 हजार 12 मतदाताओं ने वोट डाले थे। अकेले बीजेपी को ही 49 लाख 8 हजार 541 वोट मिले थे।
