शहर

जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जोधपुर में कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में शामिल लोग गुजरात के बनासकांठा के थे, जो रामदेवरा में दर्शन कर लौट रहे थे।

Image

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

Photo : ANI

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रामदेवरा के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रामदेवरा में दर्शन करने के बाद गुजरात लौट रहे थे। बताया गया है कि यात्रा शुरू करने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ी की टेंपो से टक्कर हो गई। न्यूज एजेंसीी ANI के अनुसार, हादसे में घायल एक यात्री अनिल ने बताया कि परिवार के करीब 15 से 20 लोग रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे। वे सुबह दर्शन करने के बाद गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों में कई को फ्रैक्चर और रीढ़ की चोट

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल को शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। चार एंबुलेंस की मदद से करीब 14 से 15 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

राजपुरोहित के मुताबिक, कई घायलों को फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल की मेडिकल टीमें घायलों को उपचार उपलब्ध करा रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article