एजुकेशन

Delhi Nursery School Admission 2027: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू, देखें पूरी डिटेल्स

Delhi Nursery School Admission 2027: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इससे पहले यानी 23 नवंबर को प्वाइंट्स सिस्टम अपलोड कर दिया जाएगा।

Image

Delhi Nursery School Admission 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Delhi Nursery School Admission 2027: अगर आप भी दिल्ली के निजी स्कूलों में अपने बच्चों का नर्सरी कक्षा (शैक्षणिक सत्र 2027-28) में दाखिला कराने का इंतजार कर रहे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है। जारी इस शेड्यूल के अनुसार, राजधानी के प्राइवेट अनएडेड स्कूलों में एंट्री-लेवल एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार, स्कूलों द्वारा एडमिशन क्राइटेरिया और प्वाइंट्स सिस्टम अपलोड करने की प्रक्रिया 23 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है, जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 दिसंबर 2026 से भरे जाएंगे। नर्सरी (बालवाटिका-1), लोअर केजी और अपर केजी के लिए उम्र की सीमा और प्वाइंट सिस्टम को समझना अभिभावकों के लिए बेहद जरूरी है।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28 सभी महत्वपूर्ण तिथियां

शिक्षा निदेशालय (DoE) के सर्कुलर के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का पूरा टाइमटेबल इस प्रकार है:

प्रक्रिया का चरणनिर्धारित तिथि
स्कूलों द्वारा क्राइटेरिया और प्वाइंट्स अपलोड करना23 नवंबर 2026
आवेदन फॉर्म उपलब्ध होने की तिथि1 दिसंबर 2026
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि28 दिसंबर 2026
आवेदन करने वाले बच्चों की सूची और अंक अपलोड करना4 जनवरी 2027
अंकों को लेकर अभिभावकों की आपत्ति/सवाल5 जनवरी से 11 जनवरी 2027
पहली चयन सूची20 जनवरी 2027
दूसरी चयन सूची5 फरवरी 2027
प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि12 मार्च 2027

क्या है एज क्राइटेरिया

सत्र 2027-28 में बच्चों की उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। नए ढांचे के तहत प्रवेश कक्षाओं की आयु सीमा इस प्रकार तय है -

नर्सरी (Balvatika 1 / Pre-School 1) - 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम।

लोअर केजी (Balvatika 2) - 4 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम।

अपर केजी (Balvatika 3) - 5 वर्ष से अधिक और 6 वर्ष से कम।

कक्षा 1 (Class I) - 6 वर्ष से अधिक और 7 वर्ष से कम। *(नोट: स्कूल प्रमुख के पास न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा में एक महीने तक की छूट देने का अधिकार होता है।)

कैसे मिलता है एडमिशन?

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए बच्चों या अभिभावकों का किसी भी प्रकार का कोई इंटरव्यू या टेस्ट नहीं लिया जाता। यहां चयन 100 अंकों के प्वाइंट सिस्टम के आधार पर होता है। अगर आप अपने बच्चे के एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए इस सिस्टम के बारे में जानना जरूरी है।

घर से स्कूल की दूरीइसे सबसे ज्यादा महत्व (आमतौर पर 30 से 80 प्वाइंट्स) मिलता है।
सिबलिंगयदि बच्चे का सगा भाई या बहन पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहा हो।
एलुमनाईयदि माता या पिता उसी स्कूल के पूर्व छात्र रहे हों।

नोट - कुछ स्कूल में गर्ल चाइल्ड, फर्स्ट बॉर्न या सिंगल पेरेंट के लिए भी अंक निर्धारित हैं। समान अंक होने पर ड्रॉ यानी लॉटरी के जरिए सीट आवंटित की जाती है। वहीं EWS/DG श्रेणी की 25% आरक्षित सीटों के लिए शिक्षा निदेशालय अलग से केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया चलाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इन 4 सरकारी नौकरियों के आवेदन की आज अंतिम तिथि

फॉर्म भरने से पहले अभिभावकों के लिए 3 जरूरी सुझाव

आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या बिजली/पानी के बिल पर दर्ज पता आवेदन फॉर्म से पूरी तरह मेल खाना चाहिए, क्योंकि पते में अंतर होने पर डिस्टेंस प्वाइंट्स कट सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (जिस पर बच्चे का नाम दर्ज हो), टीकाकरण कार्ड, माता-पिता का पहचान व निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की साफ प्रतियां पहले से तैयार रखें, ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। अभिभावकों को सलाह है कि प्रत्येक स्कूल के अलग-अलग मानदंड देखने के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट और शिक्षा निदेशालय के पोर्टल edudel.nic.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article