Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे वहीं 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आयेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की पहल सामने आई है उसके मुताबिक ईवीएम (EVM) के लास्ट 2 राउंड से पहले पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) की गिनती करना अनिवार्य होगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव तारीखों के ऐलान को लेकर प्रेस कांफ्रेस में कहा कि 'आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के अनुरूप और पारदर्शिता के लिहाज से तय किया है कि मतगणना में ईवीएम के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा'
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया इसी से पहले पूरी करनी होगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र जिसमें से एससी के लिए 38 और एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित हैं।
बता दें कि राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
'वोटर्स और राजनीतिक दलों को ऑब्जेक्शन का भरपूर समय दिया गया'
इस दौरान चुनाव आयोग ने बताया कि 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची पब्लिश की गई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक क्लेम और ऑब्जेक्शन का पीरियड रहा इसमें सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों को ऑब्जेक्शन का भरपूर समय दिया गया।
'30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई'
चुनाव आयोग ने कहा कि 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई, सभी राजनीतिक दलों को दी गई।अब भी कोई गलती रह गई हो तो उस पर जिला अधिकारी के पास अपील फाइल हो सकती है। नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकते हैं।
बिहार चुनाव से संबधित अहम आंकड़ों पर डाल लें नजर
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ हैं, जिनमें 3.92 पुरुष हैं। राज्य में 90712 पोलिंग बूथ होंगे। वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को ध्यान रखते हुए पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जायेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार सुविधा के लिए हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या तय की है। वहीं हेल्प डेस्क, रैंप, पानी, टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।
