इलेक्शन

By Elections Date: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी 'उपचुनाव' का ऐलान, जानें कब है वोटिंग

By Elections Date Announce: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी 'उपचुनाव' का भी ऐलान कर दिया गया है। कब डाले जायेंगे वोट और किस तारीख को जारी होंगे चुनाव परिणाम, यह सब जानें

Image

7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी 'उपचुनाव' का ऐलान (फोटो: canva)

By Elections Date Announce: By Elections Date Announce: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी 'उपचुनाव' का भी ऐलान कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी।

बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, ओडिशा की नुआपाड़ा सीट और मिजोरम की डांपा शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे वहीं 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आयेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं। इसके अलावा 14 हजार शतायु मतदाता यानी 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं।

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़

बता दें कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ हैं, जिनमें 3.92 पुरुष हैं। राज्य में 90712 पोलिंग बूथ होंगे। वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को ध्यान रखते हुए पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जायेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार सुविधा के लिए हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या तय की है।

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे। इन जिलों में पहले फेज में होंगे चुनाव-

  • गोपालगंज
  • समस्तीपुर
  • सिवान
  • पटना
  • बक्सर
  • सरन
  • वैशाली
  • दरभंगा
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • खगड़िया
  • लखीसराय
  • शेखपुरा
  • नालंदा
  • मुंगेर

बिहार में इन जिलों में दूसरे फेज में होगी वोटिंग-

  • कैमूर
  • औरंगाबाद
  • रोहतास
  • जमुई
  • सीमांचल
  • पूर्वी और पश्चिमी चंपारण
  • मधेपुरा
  • सुपौल
  • अररिया
  • पूर्णिया
  • भागलपुर
बता दें कि राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।इस दौरान चुनाव आयोग ने बताया कि 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची पब्लिश की गई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक क्लेम और ऑब्जेक्शन का पीरियड रहा इसमें सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों को ऑब्जेक्शन का भरपूर समय दिया गया।

30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई

चुनाव आयोग ने कहा कि 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई, सभी राजनीतिक दलों को दी गई।अब भी कोई गलती रह गई हो तो उस पर जिला अधिकारी के पास अपील फाइल हो सकती है। नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article