BJP Candidate List for UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह को लखनऊ की सरोजिनी नगर से टिकट नहीं मिली है। उसी सीट से राजेश्वर सिंह को टिकट मिला है। वहीं लखनऊ कैंट सीट से ब्रजेश पाठक को टिकट मिला है। इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों के नाम हैं।
लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों टिकट की दौड़ में थे। स्वाति सिंह मौजूदा विधायक हैं। माना जा रहा था कि पार्टी इस बार दयाशंकर सिंह को टिकट दे सकती है। लेकिन दोनों को टिकट नहीं दिया गया है।
बीजेपी ने इन 17 उम्मीदवारों को दिया टिकट
| संख्या | नाम | विधानसभा |
| 1 | महोली | शशांक त्रिवेदी |
| 2 | सीतापुर | राकेश राठौर गुरु |
| 3 | सिंधौली | मनीष रावत |
| 4 | भगवंतनगर | आशुतोष शुक्ला |
| 5 | मलिहाबाद | जया देवी |
| 6 | बख्शी का तलाब | योगेश शुक्ला |
| 7 | सरोजनी नगर | राजेश्वर सिंह |
| 8 | लखनऊ पश्चिम | अंजली श्रीवास्तव |
| 9 | लखनऊ उत्तर | नीरज बोरा |
| 10 | लखनऊ पूर्व | आशुतोष टंडन गोपाल |
| 11 | लखनऊ मध्य | रजनीश गुप्ता |
| 12 | लखनऊ कैंट | बृजेश पाठक |
| 13 | मोहनलालगंज | अमरेश कुमार |
| 14 | ऊंचाहार | अमरपाल मौर्य |
| 15 | जहानाबाद | राजेंद्र पटेल |
| 16 | गौरीगंज | चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी |
| 17 | चित्रकूट | चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय |
End of Article

