UP BJP Candidate List 2022: भाजपा उम्मीदवारों की नई सूची आई, 91 कैंडिडेट्स के नाम, देखें सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 02:29 PM IST

UP BJP Candidate List for UP Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में 91 उम्मीदवारों के नाम हैं। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी को टिकट मिला है। पांच महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

UP BJP Candidate List 2022: भाजपा उम्मीदवारों की नई सूची आई, 91 कैंडिडेट्स के नाम, देखें सूची

UP BJP Candidate List 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में 91 उम्मीदवारों के नाम हैं। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी को टिकट मिला है। पांच महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है। इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह को टिकट दिया गया है।

यूपी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से टिकट मिला है। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से , मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से, मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी से, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा से, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर से, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से टिकट, मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से टिकट मिला है। 

भाजपा ने ज्यादातर मंत्रियों को टिकट दिया है। भाजपा ने वेद प्रकाश गुप्ता को अयोध्या से उम्मीदवार बनाया है।

End of Article