एजुकेशन

मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में UP गढ़ रहा कीर्तिमान, CM योगी की 'एक जिला एक मेडिकल कॉलेज' योजना रंग लाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 29, 2024, 04:17 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यूपी में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 75 होगी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बन जाएगा।

Image

One District One Medical College in UP

One District One Medical College in UP: प्राइमरी एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए कीर्तिमान गढ़ रही है। एक तरफ ऑपरेशन कायाकल्प प्राइमरी शिक्षा की तस्वीर बदल रहा है तो दूसरी तरफ एक ज़िला एक मेडिकल कॉलेज योजना चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। प्रदेश में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आने के बाद वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम शुरू कर दिया था। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के जिला और मंडलीय चिकित्सालय को अपग्रेड किया जा रहा है।

डॉक्टर बनना होगा आसान

यूपी को जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज मिलने वाले हैं। प्रदेश में जिन जिलों में यह कॉलेज बनाए जा रहे हैं, वहां प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में सौ-सौ एमबीबीएस की सीटें होंगी। इसके बाद यूपी के युवाओं का डॉक्टर बनने का सपना काफी आसान होगा। इन मेडिकल कॉलेजों में इस साल से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यूपी में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 75 होगी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बन जाएगा।

One District One Medical college

One District One Medical college

फेज वन के मेडिकल कॉलेज का लगभग निर्माण पूरा

फेज वन के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या, महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती, महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद को फेज वन में शामिल किया गया था। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत फेज 2 में मां विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हरदोई, माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर, महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज देवरिया, वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एटा, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़, अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय फतेहपुर को शामिल किया गया।

फेज तीन के मेडिकल कॉलेज

फेज तीन में कुशीनगर, कौशांबी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, पीलीभीत, औरेया, सोनभद्र, लखनऊ, बुलंदशहर, गोंडा, बिजनौर, चंदौली और लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में सौ-सौ एमबीबीएस की सीटें होंगी। एमबीबीएस के अलावा अन्य कोर्सेज की पढ़ाई इन मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी।

वाराणसी में बनेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज

वाराणसी को प्रदेश सरकार ने अपने बजट में बीएचयू के बाद एक और मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पांडेयपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में बनारस समेत आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों के लिए जांच और इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article