एजुकेशन

MSPSTET Application Form Last Date 2026: एमपी मिडिल और प्राइमरी टीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

MSPSTET Application Form Last Date 2026: मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

MP मिडिल और प्राइमरी टीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

MSPSTET Application Form Last Date 2026: एमपी मिडिल और प्राइमरी स्कूल टीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन को लेकर बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 चक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों के पास 6 अक्टूबर 2026 तक का समय होगा।

बता दें यहां आवेदन के लिए 21 अगस्त 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 थी। हालांकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 कर दी गई थी। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक का मौका दिया गया है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MSPSTET Application Form Last Date 2026 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB MSPSTET Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MSPSTET Exam 2026 Date Extended: Check Here

MSPSTET Exam Date: कब होगी एमएसपीएसटीईटी की परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश व्यापम की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। फर्स्ट शिफ्ट के अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर्स पर 8 से 9 बजे के बीच पहुंचना होगा। जबकि सेकेंड शिफ्ट वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पहुंचना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article