देश

VIDEO: 'लड़का-लड़की घूमने निकलते हैं तो...', जमुई में लड़की से बदसलूकी पर फूटा तेज प्रताप का गुस्सा, CM सम्राट चौधरी को दिया अल्टीमेटम

जमुई में लड़की से बदसलूकी के वायरल वीडियो को लेकर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने घटना की निंदा की है। उन्होंने बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि महिलाओं को लगातार परेशान किया जा रहा है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

Image

जमुई में लड़की से बदसलूकी पर भड़के तेज प्रताप। ANI

Jamui Girl Viral Video: जमुई में लड़की के साथ हुई बदसलूकी को लेकर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने निंदा प्रकट की है। तेज प्रताप ने कहा, मान लीजिए कोई लड़का-लड़की घूमने गया और लोगों ने माहौल खराब किया। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। लगातार राज्य में महिलाओं को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों की वजह से बिहार, देशभर में बदनाम है। ऐसी गंदा, नीच, घटिया हरकतों से राज्य की बदनामी होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले पर जवाब देने की मांग की। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर सरकार की ओर से जवाब नहीं दिया गया तो उनकी पार्टी बिहार में भूख हड़ताल और आंदोलन करेगी।

‘बिहार सरकार की पूरी जिम्मेदारी’

पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि जमुई में युवक और युवती के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब कोई युवक और युवती साथ बाहर निकले और स्थानीय लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो इसके लिए बिहार सरकार की पूरी जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले पर जवाब देने की मांग की। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर सरकार की ओर से जवाब नहीं दिया गया तो उनकी पार्टी बिहार में भूख हड़ताल और आंदोलन करेगी।

पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

जेजेडी प्रमुख ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के बजाय पुलिस ने संभवतः किसी निर्दोष या किसी अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, ताकि सरकार को यह दिखाया जा सके कि मामले में गिरफ्तारी हो गई है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वास्तविक दोषी के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई उनकी पार्टी की प्राथमिक मांग है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article