क्रिकेट

'अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 में नहीं खिलाना चाहिए' आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी T20I में शतक लगाया था और एशियन गेम्स में संजू सैमसन के साथ उनका ओपन करना लगभग तय है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जापान के खिलाफ T20I के लिए अभिषेक को आराम देने की वकालत की है।

Image

अभिषेक शर्मा (फोटो साभार- BCCI)

Abhishek Sharma: भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20I मुकाबला खेलेगी। यह मैच दोनों देशों के बीच 75 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही यह एशियन गेम्स से पहले एक वार्म-अप के रूप में भी काम करेगा। जहां भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जापान के खिलाफ T20I के लिए टीम इंडिया में दो बड़े बदलावों का सुझाव दिया है।

'अभिषेक शर्मा को मिलना चाहिए आराम'

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत को इस मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देना चाहिए और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देना चाहिए। अभिषेक ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी T20I में शतक लगाया था और एशियन गेम्स में संजू सैमसन के साथ उनका ओपन करना लगभग तय है। चोपड़ा ने कहा, "देखिए, एक बार फिर, यह एक ऐसा मैच है जहां आप अभिषेक शर्मा को आराम देने के बारे में सोच सकते हैं। हम कहेंगे, 'अभिषेक को इस मैच से बाहर बैठने दो, ठीक है। तुम जाओ और एशियन गेम्स में खेलो।' हम वैभव को संजू सैमसन के साथ ओपनर के तौर पर ला सकते हैं। मैं निश्चित रूप से इस एक बदलाव की उम्मीद करूंगा। यह कुछ ऐसा है जो आपको निश्चित रूप से करना चाहिए।"

वैभव सूर्यवंशी को मौका देना चाहते हैं चोपड़ा

गौरतलब है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसलिए जापान के खिलाफ यह मैच उनके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आकाश चोपड़ा ने दूसरा बड़ा सुझाव जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को बुमराह को भी इस मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रखना चाहिए और उन्हें एशियन गेम्स के लिए तरोताजा रखना चाहिए।" जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड का हिस्सा हैं। चोपड़ा ने कहा, "मैं इस मैच में जसप्रीत बुमराह को नहीं खिलाऊंगा। मैं कहूंगा, 'चलो, बाकी गेंदबाजों को खेलने दो।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article