स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। भारत ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। पिछले मैच में ईरान से मिली करारी हार के बाद भारत को इस तरह की वापसी की उम्मीद थी और उसने यह कर दिखाया।

Image

भारत और पाकिस्तान (साभार-ANI)

खेल चाहे कोई भी हो भारत के सामने पाकिस्तान कहीं भी नहीं टिकटा। सोमवार को टेबल टेनिस के टीम इवेंट में भी यही नजारा देखने को मिला जब भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंद दिया। भारत की ओर से इस टीम इवेंट में सबसे पहले हरमीत देसाई खेलने उतरे जिन्होंने खान मुहम्मद को आसानी से सीधे गेमों में हरा दिया। उन्होंने यह मुकाबला 11-4, 11-3, 11-5 से जीतकर भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जी. सथियान ने इस सिलसिले को जारी रखते हुए अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से पटखनी दी और भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। तीसरे मैच में पायस जैन ने खान मुहम्मद को 11-2, 11-5, 11-7 से हराकर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत की यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी एक भी गेम जीत नहीं पाया।

भारतीय टीटी टीम की शानदार वापसी

पिछले मैच में ईरान से मिली करारी हार के बाद भारत को इस तरह की वापसी की उम्मीद थी। इस जीत से भारतीय टीम का हौसला जरूर बढ़ा होगा। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस जीत के साथ भारत अस्थायी रूप से ग्रुप एफ में तीन मैचों में पांच अंकों के साथ ईरान से आगे शीर्ष पर पहुंच गया है। हालांकि, ईरान का एक मैच अभी इंडोनेशिया के खिलाफ बाकी है।

बात भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम की करें तो सोमवार को ग्रुप एफ के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराकर मौजूदा एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार को सिंगापुर के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए, टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल करके महिला टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article