UPTET 2026 Marking Scheme: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2026 (UPTET 2026) परीक्षा में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं। 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर की शिफ्ट में होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा ऑफलाइन में आयोजित की जाएगी। इस बीच परीक्षा में जुटे उम्मीदवारों को एग्जाम पास करने के लिए कितने अंक चाहिए और यूपी टीईटी की मार्किंग स्कीम के बारे में पहले से पता होना चाहिए। आइए आपको कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में बताएं।
यूपी टेट पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
यूपी टीईटी या यूपी टेट परीक्षा को पास करने के लिए हर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अंक अलग-अलग हैं।
जनरल श्रेणी: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। यानी उन्हें 150 में से 90 अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
आरक्षित श्रेणी: आरक्षित श्रेणी- जैसे ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। इसका अर्थ है कि उन्हें 150 अंकों के पेपर में कम से कम 82 अंक प्राप्त करने होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET 2026: 60 जिलों में आयोजित होगी यूपीटीईटी परीक्षा, पेपर लीक होने से रोकने के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा चक्र तैयार
यूपी टीईटी परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नेगेटिव मार्किंग के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसका अर्थ यह है कि प्रत्येक प्रश्न पर जिस प्रकार एक अंक दिया जाएगा, उसी तरह से गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। इसका अर्थ है कि आप परीक्षा में आने वाले सभी प्रश्नों के उत्तर बिना झिझक के दे सकते हैं।
पेपर 1 और पेपर 2 का किस लेवल के टीचर के लिए होती है?
पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी लेवल के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर 1 की परीक्षा का आयोजन सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।
पेपर 2 का आयोजन मिडिल लेवल के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक (मिडिल स्कूल टीचर) बनना चाहते हैं। पेपर 2 की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
कितने जिलों में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन देश के 60 जिलों में बनाए गए 955 एग्जाम सेंटर में किया जाएगा। परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
