एजुकेशन

UP Board 2027: यूपी बोर्ड ने खोली करेक्शन विंडो, नाम से लेकर जन्मतिथि तक सुधारने का मौका

UPMSP ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण के दौरान छात्रों के शैक्षिक विवरण में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया है।

Image

UP Board 2027

UP Board 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण के दौरान छात्रों के शैक्षिक विवरण में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा शुरू की जा रही है। बोर्ड के सचिव की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह सुविधा 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 को रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के विवरण में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

UPMSP की ओर से जारी सूचना में कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण से जुड़े कई तरह के सुधार शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से ये जानकारियां हैं:

  • विषय और विषय कोड
  • छात्र या छात्रा का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जाति और लिंग
  • जन्मतिथि और फोटो
  • कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल का गलत अनुक्रमांक
  • विद्यार्थियों के विवरण का नियमितीकरण और रिस्टोर करना

इस सुविधा का मकसद पंजीकरण के दौरान दर्ज हुई गलतियों को ठीक करना है, ताकि विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में सही जानकारी दर्ज हो सके।

UP Board Correction 2026: Imp Date
विवरणतारीख
सुधार की सुविधा शुरू20 नवंबर 2026
सुधार की आखिरी तारीख30 नवंबर 2026
अंतिम समयमध्यरात्रि 12 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

स्कूलों को समय पर करना होगा संशोधन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद सुधार का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल से संपर्क करके पंजीकरण में दर्ज जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। अगर नाम, जन्मतिथि, विषय या किसी अन्य विवरण में गलती है, तो समय रहते विद्यालय के प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article