एजुकेशन

JEE Mains Registration 2027: जेईई मेन 2027 के लिए अब तक 12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, यहां आईआईटी में 18900 सीटें

JEE Main Registration 2027: एनटीए के मुताबिक जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए अब तक कुल12,23,255 अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म जमा कर चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

Image

JEE Mains Registration 2027: जेईई मेन 2027 के लिए 12,23,225 रजिस्ट्रेशन

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया (JEE Main Registration) जारी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 12,23,255 अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म जमा कर चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

JEE Main Registration: आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन

बता दें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स परीक्षा देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी व प्राइवेज इंजीनियरिंग कॉलेजों व संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। वहीं आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना जरूरी होता है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

JEE Main Registration 2027 Apply Online: जेईई मेन्स के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA JEE Main 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना डिजिलॉकर के जरिए लॉग इन करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अब सभी डॉक्टूमेंट्स की फोटोकॉपी स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है

JEE Main 2026 Registration: आईआईटी की 18900 सीटें

बता दें यहां आईआईटी में उपलब्ध सीटों की संख्या 18,900 से अधिक बताई जा रही है, ऐसे में छात्रों के बीच बेहतर रैंक हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी रहती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article