Love And War New Update: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों में कहानी और स्टार्स के साथ-साथ म्यूजिक का भी अहम रोल होता है। उनकी फिल्मों के गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ जाते हैं। यही वजह है कि उनकी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की झलक पाने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:कभी बताया था 'बेटर हाफ', अब Sushmita Sen को Lalit Modi ने कहा 'मेरी प्यारी दोस्त'
ट्रेलर से पहले रिलीज होगा फिल्म का गाना
वैरायटी इंडिया (Variety India) की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' का ट्रेलर जारी करने से पहले फिल्म का एक गाना रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। यानी दर्शकों को फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक ट्रेलर के जरिए मिलने से पहले इसके म्यूजिक से जुड़ने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भंसाली पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन में इस तरीके को अपना चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के गाने को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का मनाया बर्थडे, बोलीं "HBD क्यूटी..."
कब रिलीज होगी फिल्म?
'लव एंड वॉर' को संजय लीला भंसाली ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। ये एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द बताई जा रही है। इस फिल्म के जरिए भंसाली एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं। 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म के पहले गाने के नाम और रिलीज डेट का इंतजार है। फिल्म लव एंड वॉर से सामने आए इस अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
