टीवी मसाला

'हो गया...', Avneet Kaur संग शादी की खबरों पर Raghav Sharma ने तोड़ी चुप्पी, Aly Goni ने दी जमकर बधाई

Raghav Sharma Break Silence On Wedding: अवनीत कौर और राघव शर्मा की शादी की खबरें छाई हुई हैं। इस पर राघव ने चुप्पी तोड़ी है। राघव ने फैंस को सारा सच बता दिया है।

Image

raghav sharma-avneet kaur (photo credit- instagram)

Raghav Sharma Break Silence On Wedding: एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) और प्रोड्यूसर राघव शर्मा (Raghav Sharma) की शादी की खबर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। दावा किया जा रहा है कि अवनीत और राघव जल्द ही शादी कर रहे हैं और ये खबरें अवनीत की दोस्त कृपा लखानी की एक पोस्ट से वायरल हुई, जिसमें कृपा ने अपने मेहंदी लगे हुए हाथ दिखाए। लोगों ने माना की ये अवनीत की शादी की तैयारियां हैं। अब इस पूरे मामले पर अवनीत कौर ने बेशक चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन राघव शर्मा ने रिएक्ट कर दिया है। राघव ने फैंस को शादी की सच्चाई बताई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'भिखारी... चोर..', Yung DSA और Love Gill के बीच राशन पर हुआ महायुद्ध, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    शादी पर राघव शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

    अली गोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अली गोनी के साथ राघव शर्मा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अली राघव को बार बार शादी की बधाई देते हुए बहुत तेज तेज हंसते हैं, जिस पर राघव रिएक्ट करते हैं। वीडियो में राघव बोलते हुए नजर आ रहे हैं, 'मेरे भाई की शादी है दोस्तों... हो गया।' राघव इस वीडियो में अवनीत या फिर शादी की खबरों से जुड़ी कोई बात नहीं करते, लेकिन किस अंदाज में वह बोलते हैं, उससे क्लियर हो गया है कि वह अपनी और अवनीत की शादी की खबरों को ही क्लियर कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में अली गोनी के अलावा मुनव्वर फारूकी की भी आवाज आती हैं और उनका मजाक उड़ाते हुए बधाई हो बोलते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'पूरी रात रोया', Rakhi Sawant से थप्पड़ खाने पर Abhishek Awasthi का सालों बाद छलका दर्द, प्यार में झेली थी जिल्लत
    Raghav Sharma Break Silence On Wedding:

    Raghav Sharma Break Silence On Wedding (photo credit- instagram)

      अवनीत कौर और राघव शर्मा के डेटिंग रूमर्स

      बता दें कि अवनीत कौर और राघव शर्मा का नाम अक्सर साथ लिया जाता है। दावा किया जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज में साथ देखा गया है। दोनों की साथ वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, लेकिन दोनों ने कभी अपनी डेटिंग रूमर्स को चुप्पी नहीं तोड़ी।

      शादी पर क्या बोलीं अवनीत कौर

      अवनीत कौर ने कुछ समय पहले ही शादी पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने क्लियर कर दिया था कि वह परिवार की खुशी से ही शादी करेंगी। अवनीत ने बताया था कि वह अपने शोज में कई बार दुल्हन बन चुकी हैं और इस वजह से दुल्हन बनने में जल्दबाजी नहीं करेंगी। वह अपने माता पिता की इजाजत के साथ शादी करेंगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article