एजुकेशन

BPSC 72वीं प्रीलिम्स की तारीख जारी, जनवरी में इस दिन होगी परीक्षा, देखें 71वीं के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल

BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

Image

BPSC 72वीं प्रीलिम्स 2027 की तारीख जारी

BPSC 72nd Prelims 2027 Date Announced: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा 17 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होनी थी, जिसे बदलकर 25 अक्टूबर किया गया था। बाद में अक्टूबर की तारीख भी टाल दी गई। अब आयोग ने नई तारीख जारी कर दी है।

परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी के साथ-साथ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर भी नजर रखें।

BPSC 72वीं परीक्षा: तारीख और पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 150 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 2 घंटे मिलेंगे। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं देना है, तो उम्मीदवार को विकल्प (E) चुनना होगा।

विवरणजानकारी
परीक्षाBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा
परीक्षा की तारीख17 जनवरी 2027
कुल अंक150
समय2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। इसके आधार पर मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए रिक्तियों के 10 गुना उम्मीदवारों को चुना जाएगा। मेंस में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

71वीं BPSC परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आयोग ने 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम भी जारी किया है। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को तय कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आयोग ने वॉटरमार्क वाले दस्तावेजों को अनिवार्य बताया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article