एजुकेशन

HSSC ने जारी किया फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, PST के लिए 15121 उम्मीदवार हुए सफल, जानें अगला चरण

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स में 15,121 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

Image

HSSC ने जारी किया फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

हरियाणा में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। आयोग के 19 नवंबर 2026 के नोटिस के अनुसार, कुल 15,121 उम्मीदवार PMT में सफल हुए हैं। ये सभी अब भर्ती के अगले चरण यानी PST में शामिल हो सकेंगे। PST का आयोजन 23 से 30 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए टेस्ट की तारीख अलग अलग दिन पर रखी गई है। पुरुष उम्मीदवारों का टेस्ट 23 से 27 नवंबर तक होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 29 और 30 नवंबर की तारीख तय की गई है।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप C के कुल 4,227 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें फॉरेस्ट गार्ड के अलावा MPHW, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन और लीगल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

HSSC Forest Guard PST 2026: Imp Date
कार्यक्रमतारीख
PMT रिजल्ट जारी19 नवंबर 2026
PST एडमिट कार्ड19 नवंबर, शाम 5 बजे से
पुरुष उम्मीदवारों का PST23 से 27 नवंबर
महिला उम्मीदवारों का PST29 और 30 नवंबर

ऐसे डाउनलोड करें PST का एडमिट कार्ड

PMT में सफल उम्मीदवार अपना PST एडमिट कार्ड आयोग की निर्धारित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले adv042026.hryssc.com वेबसाइट खोलें।

2. Forest Guard PST Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

4. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और बैच की जानकारी ध्यान से जांच लें। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर रिजल्ट की PDF में भी देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article