एजुकेशन

Rajasthan CET 2026: दिसंबर में होगी राजस्थान CET परीक्षा, बोर्ड ने जारी की एडमिट कार्ड की तारीख

RSSB, जयपुर ने परीक्षा जिले की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बता दी है। बोर्ड के 19 नवंबर के नोटिस के मुताबिक, अभ्यर्थी 21 नवंबर से अपना आवंटित परीक्षा जिला चेक कर सकेंगे।

Image

दिसंबर में होगी राजस्थान CET परीक्षा (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 Date: राजस्थान में CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने परीक्षा जिले की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बता दी है। बोर्ड के 19 नवंबर के नोटिस के मुताबिक, अभ्यर्थी 21 नवंबर से अपना आवंटित परीक्षा जिला चेक कर सकेंगे। वहीं, प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 26 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बोर्ड की ओर से यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत आयोजित की जाएगी। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को होगी। हर दिन दो शिफ्टों में ऑफलाइन यानी OMR शीट के जरिए परीक्षा ली जाएगी।

Rajasthan CET 2026: Imp Date
कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी23 जून 2026
आवेदन की शुरुआत24 जून 2026
आवेदन की आखिरी तारीख23 जुलाई 2026
परीक्षा शेड्यूल का नोटिस16 नवंबर 2026
परीक्षा जिला देखने की तारीख21 नवंबर 2026
प्रोविजनल एडमिट कार्ड26 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीखें1 से 3 दिसंबर 2026

RSSB CET 12th Level Exam 2026: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

RSSB के अनुसार, तीनों दिन परीक्षा का समय एक जैसा रहेगा।

परीक्षा की शिफ्टसमय
पहली शिफ्टसुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 Steps to Download

उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड RSSB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए SSO ID से लॉगिन करना होगा। जरूरत पड़ने पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि भी दर्ज करनी पड़ सकती है। बोर्ड डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा, इसलिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें। बोर्ड ने कहा है कि एडमिट कार्ड और पहचान पत्र पर लगी फोटो का मिलान होना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article