शहर

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का किया शोषण, 18 लाख रुपये भी ठगे; UAE से भारत लाया गया आरोपी

CBI Action UAE: आरोपी को पकड़ने के लिए CBI ने बड़ी कार्रवाई की। CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर काम किया। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया गया था। रेड नोटिस जारी होने के बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Image

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी (फोटो साभार- TNN/AI)

CBI Action UAE: शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाले एक बड़े आरोपी को UAE से भारत लाया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद माजिन बताया जा रहा है। उस पर 14 महिलाओं को शादी का भरोसा देकर उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि आरोपी महिलाओं से शादी का वादा करता था, उनसे नजदीकियां बढ़ाता था और फिर उन्हें धोखा दे देता था।

14 महिलाओं से शादी का वादा कर शोषण

जांच में सामने आया है कि उसने एक महिला से ही करीब 18 लाख रुपये ठग लिए थे। इतना ही नहीं, वह महिलाओं के साथ निजी पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड करता था, जिससे वह उन्हें ब्लैकमेल कर सके। महाराष्ट्र पुलिस को इस आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। लेकिन आरोपी विदेश भाग गया था और UAE में छिपा हुआ था।

इंटरपोल रेड नोटिस से फंसा आरोपी

आरोपी को पकड़ने के लिए CBI ने बड़ी कार्रवाई की। CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर काम किया। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया गया था। रेड नोटिस जारी होने के बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। UAE अधिकारियों ने आरोपी को भारत भेजने की मंजूरी दे दी। 20 नवंबर को महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम UAE पहुंची। वहां आरोपी को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। अब उसे महाराष्ट्र ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- कचरा गाड़ी में ले जाए गए मां-बेटी के शव

7 साल में 300 से ज्यादा भगोड़े लाए गए भारत

CBI भारत में इंटरपोल की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के तौर पर काम करती है। वह BHARATPOL के जरिए देश की अलग-अलग जांच एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने में मदद करती है। CBI के मुताबिक, साल 2019 से अब तक इंटरपोल के सहयोग से 300 से ज्यादा वांछित अपराधियों को विदेश से भारत लाया जा चुका है। इनमें अकेले 2026 में अब तक 74 भगोड़े शामिल हैं। इससे साफ है कि विदेश भागकर अपराधी अब ज्यादा दिन नहीं बच सकते।फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितनी और महिलाओं को अपना शिकार बनाया और ठगी की रकम कहां खर्च की।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article