देश में 7000 हजार से अधिक शहर है, जिसमें कई शहरों को उनकी खासियत के आधार पर एक निकनेम दिया गया है। किसी को पिंक सिटी, गोल्डन सिटी, मिठाइयों का शहर आदि के नाम से जाना जाता है। इस कड़ी में आज एक नए और खास शहर के बारे में जानेंगे, जिसे City of Seven Cities कहा जाता है।
जैसा की हमने बताया कि भारत में 7 हजार से अधिक शहर बसे हुए हैं। लेकिन इसमें किस शहर को सात शहरों का शहर कहा जाता है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। बता दें कि City of Seven Cities के रूप में देश की राजधानी 'दिल्ली' को जाना जाता है।
दिल्ली के सात शहरों का शहर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि 8वीं से 17वीं शताब्दी के दौरान विभिन्न शासकों द्वारा सात शहरों की स्थापना की गई है और इन सबके ऐतिहासिक महत्व भी रहे हैं। उस दौरान के किले, मस्जिद, मकबरे आज वर्तमान शहर के इतिहास का प्रतीक बन गए है।
दिल्ली के सात नाम - लाल कोट, सिरी, तुगलकाबाद, जहानपनाह, फिरोजाबाद, दीनपनाह, शाहजहानाबाद। अलग-अलग शासकों ने शहर को अलग-अलग नामों से बसाया था।
यूनेस्को की लिस्ट में दिल्ली की तीन इमारतों को शामिल किया गया है। इसमें लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार शामिल है।
दिल्ली का इतिहास हजारों साल पुराना है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, दिल्ली वही स्थान है जहां एक समय पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ रहा था। कहा जाता है कि दिल्ली का इतिहास करीब ढाई हजार साल पुराना है।