Indian Bank SO Result 2026 Declared: इंडियन बैंक के एसओ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक नहीं दिख रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसओ के कुल 129 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कब हुई थी इंडियन बैंक एसओ की परीक्षा
बता दें इंडियन बैंक एसओ की भर्ती परीक्षा 31 मई 2206 को आयोजित की गई थी। यहां चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Indian Bank SO Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले indianbank.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Bank SO Result 2026 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
Indian Bank SO Provisional Result 2026: Click Here
चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी नियमित रूप से चेक करते रहें। इस नोटिस को भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक सूचना माना जाएगा। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनंतिम नियुक्ति पत्र जारी करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी यदि बाद में कोई गलती सामने आती है तो बैंक उसे सुधार सकता है। चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी मामलों में बैंक का फैसला अंतिम होगा और सभी उम्मीदवारों को इसे मानना होगा।
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर फाइनल परीक्षा के रिजल्ट का लिंक अभी वेबसाइट पर शो नहीं हो रहा है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।
