बॉलीवुड

2000 करोड़ की Ramayana के मेकर्स को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फिल्म लीक करने वालों की अब खैर नहीं!

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने फिल्म की चोरी-छिपे रिकॉर्डिंग और इंटरनेट पर साझा करने पर रोक लगा दी है।

Image

रामायण के मेकर्स को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत (pic credit-ramayana)

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर रिलीज से पहले ही बड़ा कानूनी कदम उठाया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों और झलकियों के चोरी-छिपे इंटरनेट पर फैलने की आशंका के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि बिना इजाजत फिल्म की रिकॉर्डिंग करना, उसे इंटरनेट पर डालना या दिखाना अब आसान नहीं होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के पहले भाग पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana से सामने आया रवि दुबे का पहला पोस्टर, लक्ष्मण बनकर छाए एक्टर)

मेकर्स को मिली राहत

2 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'रामायण' को बिना इजाजत इंटरनेट पर दिखाने और उसकी रिकॉर्डिंग करने वालों के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद अब कोई भी व्यक्ति 'रामायण' की वीडियो या गाने बिना इजाजत इंटरनेट पर साझा नहीं कर सकेगा। अगर कोई ऐसा करता है, तो इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों और सोशल मीडिया मंचों को शिकायत मिलते ही उस वीडियो और उससे जुड़े दूसरे लिंक हटाने होंगे। इतना ही नहीं, अगर चोरी की गई वीडियो को किसी दूसरी वेबसाइट पर दोबारा डाला जाता है, तो उसे भी हटाया जाएगा। इससे फिल्म के अहम हिस्सों के रिलीज से पहले इंटरनेट पर फैलने का खतरा कम होगा और निर्माताओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

बताते चलें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी समेत छह भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अब सभी लोग इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article