टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: आसिफ के एविक्शन पर टूटे यंग और स्काउट, अरिश्फा ने आम्रपाली को कहा- 'बच्चे बेचने वाली'

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया तमाशा हो गया है। अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे को बच्चे बेचने वाली कहा है, जिसके बाद घर में भयंकर तमाशा हुआ।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instaram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में शॉकिंग एविक्शन हुआ। बीते रविवार को घर से आसिफ खान (Aasif Khan) बाहर हो गए हैं। आसिफ के जाने से हर कोई हैरान है। आसिफ शो के मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थे, लेकिन वह इस शो अचानक बाहर हो गए, जिससे शो का माहौल पूरी तरह बदल गया। आसिफ को हर किसी ने नम आंखों से विदाई दी। वहीं, आसिफ के जाने के बाद स्काउट और यंग की हालत काफी ज्यादा खराब दिखी। इसके अलावा, माही विज और कनिका मान के बीच गंदी लड़ाई हुई है। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या हुआ? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 2000 करोड़ की Ramayana के मेकर्स को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फिल्म लीक करने वालों की अब खैर नहीं!

    कनिका और माही विज की हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड की शुरुआत स्काउट और यंग से होती है। दोनों आसिफ के जाने से काफी उदास होती है और वह दोनों फूट-फूटकर रोते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को सॉरी बोलते हैं और गले मिलकर रोते हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए काजी गाना गाते हैं। इसके बाद माही और कनिका मान के बीच जमकर बहस होती है। कनिका माही को खूब सुनाती है। दूसरी तरफ स्काउट और यंग को आम्रपाली और लव शांत करवाते हैं। इसके बाद घर में बात होती है कि जो गुल्लू और कनिका के पास बैठता है वो बाहर हो जाता है। इश बार आसिफ बैठे और वह बाहर हो गए और फिर आधी रात को स्काउट यंग के पास आकर सो जाते हैं और फिर अगली सुबह इस पर मस्ती मजाक होता है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Roadies के सेट पर Neha Dhupia से भिड़े Abhishek Malhan, सेट से लीक हुआ लड़ाई का वीडियो

      अरिश्फा ने आम्रपाली को कहा- बच्चे बेचने वाली

      इसके बाद काफी देर तक आम्रपाली, स्काउट, लव और यंग के बीच गेम और दोस्ती को लेकर बातचीत चलती है। यंग को लगता है कि आम्रपाली का झुकाव यंग की तरफ है और इसी बीच गुल्लू और कनिका का मस्ती मजाक भी चलता है और इसे ही घर के ड्रामों के बीच नॉमिनेशन के टाइम आ जाता है। इस बार नॉमिनेशन चेन रिएक्शन की तरह होता है। कनिका सबसे पहले माही को नॉमिनेट करती हैं और फिर माही आम्रापाली का नाम लेती हैं। आम्रपाली अरिश्फा को नॉमिनेट करती हैं और अरिश्फा स्काउट का नाम लेती हैं। इसी तरह स्काउट उदिति को नॉमिनेट कर देते हैं और उदिति मनीष को नॉमिनेट करके गेम खेलती हैं। इस टास्क में अरिश्फा आम्रपाली को बच्चा बेचने वाली कह देती हैं और फिर इसी वजह से घर में काफी तमाशा होता है। यंग और आम्रपाली की अरिश्फा से काफी लड़ाई होती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article