एजुकेशन

RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, 20 नवंबर तक करें अप्लाई

RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 30 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया है।

Image

RITES Recruitment 2026: राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली वैकेंसी

RITES Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RITES Recruitment 2026) खबर है। रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी राइट्स लिमिटेड ने नए प्रोजेक्ट के लिए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 27 पदों की रिक्तिों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 30 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 तक है।

RITES Assistant Manager Qualification: आरआईईटीईएस असिस्टेंट मैनेजर क्वालिफिकेशन

यहां ए.एम.-मैकेनिकल 1 पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा धारकों के पास अपनी योग्यता पूरी करने के बाद QA/QC या टेस्टिंग (डिस्ट्रक्टिव और नॉन-डिस्ट्रक्टिव) के क्षेत्र में कम से कम 8 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं, बीटेक डिग्री धारकों के लिए इसी क्षेत्र में न्यूनतम 2 साल का अनुभव अनिवार्य है। उम्मीदवारों को स्टील प्लांट के साथ-साथ रोलिंग, फोर्जिंग या कास्टिंग उद्योगों में काम करने का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है।

RITES Assistant Manager Age Limit: यहां देखें एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल और एओपीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट मिलेगी।

RITES Assistant Manager Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी राइट्स लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। रिटन एग्जाम में 125 मार्क्स के 126 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 8 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article