एजुकेशन

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को फॉर्म में करेक्शन का मौका, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, विषय, वर्ग या अन्य विवरण में कोई गलती है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर सुधरवाया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

Image

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को फॉर्म में करेक्शन का मौका

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। ऐसे में यदि किसी छात्र के शैक्षणिक रिकॉर्ड में नाम, माता पिता का नाम, स्कूल का नाम या किसी अन्य प्रकार की कोई श्रुटि है तो उसमें करेक्शन करवा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in लॉगइन करना होगा।

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मलित होने वाले छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों के निराकरण हेतु सभी शैक्षिक विवरणों यथा विषय / वर्ग, छात्र के नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेण्डर, जाति, माध्यम (हिन्दी / अंग्रेजी), फोटो तथा कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कराये जाने हेतु दिनांक 02.11.2026 से 12.11.2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक परिषद की वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।

UP Board Exam 2027

UP Board Exam 2027

ऑफलाइन के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार के लिए 2 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध रहेगा। वहीं ऑफलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 है। ध्यान रहे इन समय सीमाओं के समाप्त होने के बाद बोर्ड की ओर से सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

इन चीजों का संशोधन ऑफलाइन होगा

बता दें बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी तरह के बदलाव ऑनलाइन नहीं किए जा सकेंगे। छात्र के डेट ऑफ बर्थ में सुधार, छात्र या उसके माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और छात्र के विवरण को डिलीट या दोबारा रिस्टोर कराने जैसे मामलों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। ऐसे मामलों में स्कूल के प्रधानाचार्य को जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article