एजुकेशन

UP PET Answer Key 2026: जारी हुई यूपी पीईटी परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UPSSSC UP PET Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP PET Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं यूपी पीईटी परीक्षा की आंसर की

UPSSSC UP PET Answer Key 2026 Released: यूपी पीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Answer Key 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP PET Answer Key 2026 Released: कब हुई थी यूपी पीईटी की परीक्षा

बता दें यूपी पीईटी की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली की परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित था। प्रदेश के कुल 60 जनपदों के 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था।

कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

यहां कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 24,36,253 अभ्यर्थी (68.79%) परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा को सही तरीके से कराने और निगरानी रखने के लिए आयोग ने 2,744 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट

UP PET Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Important Announcement लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां सेट वाइज आंसर की के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • उत्तर कुंजी का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
UPSSSC UP PET Answer Key 2026 Link: Check Here

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रोविजनल आंसर की का लिंक 8 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार उत्तरकुंजी डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article