एजुकेशन

UPSC CDS 1 Final Result 2026: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

UPSC CDS 1 Final Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC CDS 1 Final Result 2026 Declared: ऐसे चेक कर सकते हैं यूपीएससी सीडीएस

UPSC CDS 1 Final Result 2026 Declared: यूपीएससी सीडीएस 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CDS 1 Final Result) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) की ओर से आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर कुल 243 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इनमें भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS 1 Final Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CDS 1 Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSC CDS 1 Final Result: यहां देखें सीटों की पूरी जानकारी

बता दें सरकार की ओर से तीनों अकादमियों के लिए कुल रिक्तियों की जानकारी दी गई है। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में कुल 100 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट (आर्मी विंग) धारकों के लिए आरक्षित हैं। भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमला में 26 सीटें हैं। इनमें एनसीसी नेवल विंग के लिए 6 और हाइड्रो कोर्स के लिए 1 सीट शामिल है। वहीं, वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद में कुल 32 सीटें हैं। इनमें एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत एयर विंग के एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट धारकों के लिए 3 सीटें आरक्षित हैं।

लिखित परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हुए थे सफल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 2,601, नौसेना अकादमी के लिए 770 और वायु सेना अकादमी के लिए 640 उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article