एजुकेशन

UP Police SI PET 2025: बारिश के कारण बदला गया परीक्षा केंद्र और PET शेड्यूल, बोर्ड ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना

UP Police SI PET 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है

Image

UP Police SI PET 2025

UP Police SI PET 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

ऐसे सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित परीक्षा केंद्र और नई परीक्षा तिथियों की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवश्य देख लें।

क्यों बदला गया PET का शेड्यूल?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, फतेहपुर स्थित 12वीं वाहिनी पीएसी में खराब मौसम और बारिश के कारण निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराना संभव नहीं था। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने परीक्षा केंद्र और तिथियों का पुनर्निर्धारण किया है।

बोर्ड ने जारी की नई सूचना

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा केंद्र एवं नई परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और नोटिस के अनुसार निर्धारित केंद्र एवं तिथि पर ही परीक्षा में शामिल हों।

अभ्यर्थी ऐसे करें नई जानकारी चेक

यदि आप UP Police SI PET 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध Important Notice या Latest Updates सेक्शन में जाएं।
  • UP Police SI PET 2025 Revised Exam Centre & Schedule से संबंधित नोटिस पर क्लिक करें।
  • नोटिस डाउनलोड कर अपने रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और नई परीक्षा तिथि की जानकारी जांच लें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे पुरानी परीक्षा तिथि या केंद्र के आधार पर परीक्षा स्थल पर न पहुंचें। परीक्षा में शामिल होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को अवश्य पढ़ें। साथ ही, परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले अपने नए परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

नोट: यह बदलाव केवल उन अभ्यर्थियों के लिए लागू है जिनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर में आयोजित होनी थी। अन्य परीक्षा केंद्रों का कार्यक्रम यथावत रहेगा, जब तक बोर्ड की ओर से कोई नई सूचना जारी नहीं की जाती।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article