ऑटो न्यूज़

JSW Motors Combat से 4 दिसंबर को उठेगा पर्दा, जानिए किन खूबियों के साथ लेगी एंट्री

JSW Motors अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई SUV Combat लाने जा रहा है। कंपनी इस एसयूवी को 4 दिसंबर को पेश करने जा रही है।

Image

JSW Motors Combat से 4 दिसंबर को उठेगा पर्दा (Photo: jsw motors india)

JSW Motors भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी नई SUV Combat को पेश करने जा रही है। कंपनी इस नई SUV को 4 दिसंबर 2026 को पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी के डिजाइन और फीचर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि Combat को दमदार लुक और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।

बॉक्सी डिजाइन और दमदार फ्रंट लुक

SUV के फ्रंट ग्रिल पर बड़े अक्षरों में Combat की बैजिंग मिलेगी। इसके दोनों तरफ स्क्वायर शेप के हेडलैंप हाउसिंग मिलेंगे, जिनमें लाइटिंग एलिमेंट्स को स्टैक्ड डिजाइन में रखा गया है। इसका बोनट फ्लैट और विंडशील्ड सीधा रखा गया है, जो इसे रग्ड SUV जैसा लुक देता है। इसके अलावा इसमें बड़ा फ्रंट बंपर, अलग लोअर लैंप, वर्टिकल डिजाइन एलिमेंट्स और रूफ रेल्स देखने को मिलेंगे।

पीछे की तरफ मिलेगा स्पेयर व्हील और वर्टिकल टेललैंप

SUV के पिछले हिस्से की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें टेलगेट के बाईं तरफ JSW की बैजिंग और बाहर की तरफ लगे स्पेयर व्हील कवर पर Combat नाम दिखाई देता है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल टेललैंप दिए गए हैं। पीछे के बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। इसके अलावा रूफ माउंटेड स्पॉयलर, रियर वाइपर, साइड स्टेप्स और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील भी देखने को मिलते हैं। इसका डिजाइन काफी मजबूत और बॉक्सी नजर आता है।

360 bhp की पावर वाला प्लग-इन हाइब्रिड इंजन

JSW Combat में Jetour T2 से लिया गया प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 18.4 kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं। यह सेटअप लगभग 360 bhp की कंबाइन्ड पावर और 610 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 3-स्पीड ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।

इसकी इलेक्ट्रिक मोड में ड्राइविंग रेंज लगभग 90 किलोमीटर और पेट्रोल-इलेक्ट्रिक मोड में कुल रेंज करीब 1,100 किलोमीटर होने का दावा किया जा रहा है।

मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स, कीमत 40 लाख तक

फीचर्स की बात करें तो JSW Combat में 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम और सराउंड व्यू कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इस SUV की लंबाई लगभग 4.8 मीटर होने की उम्मीद है और इसमें पांच लोगों के बैठने की जगह मिल सकती है। इसकी कीमत 30 लाख से 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने का अनुमान है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article