RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के तौर पर काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए क बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें भर्ती पदों की संख्या के साथ आवेदन की डेट की जानकारी दी गई है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो रेलवे में टेक्निशियन पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आइए आपको इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
कब से शुरू होगा आवेदन
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे (Railway) में टेक्निशियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन मंगलवार, 30 जून 2026 यानी आज से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई 2026 है। इससे पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उसके बाद आप परीक्षा की तैयारी में जुट सकें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक Marathi पढ़ना अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
कितने रिक्तियों पर होगी भर्ती
रेलवे ने टेक्नीशियन पदों के लिए 6, 565 रिक्तियां निकाली है। इसमें टेक्निशियन ग्रेड और टेक्निशियन ग्रेड 3 दोनों पद शामिल है। फिलहाल बोर्ड द्वारा इस संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जल्द डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन?
टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए 10वीं पास वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके बाद संबंधित ट्रेड में NCVT और SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट है। इसके अलावा वह उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास एक्ट अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट है। साथ ही बता दें कि कुछ टेक्निशियन ग्रेड 1 पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री भी आवश्यक है। इस संबंध में अधिकारी जानकारी आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा?
शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा भी बहुत महत्वपूर्ण है। रेलवे में टेक्निशियन ग्रेड - 1 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर उम्र में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि टेक्निशियन ग्रेड 1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वीं वेतन आयोग के पे लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी, जबकि टेक्निशियन ग्रेड 3 पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 2 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसमें बेसिक के साथ उन्हें डीए, एचआरए और ट्रांसपोर्ट अलाउंस, पेंशन रेलवे यात्रा और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BPSC Success Story: 9 साल की शादी और 2 बच्चों की मां; हरियाणा की बहू रेनू कादियान बिहार में बनीं अफसर
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर TECHNICIAN GRADE I SIGNAL और TECHNICIAN GRADE III के लिए दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नए पेज खुलेगा। इस पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्पेट 4 - अब फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 7 - फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
भर्ती के लिए सिलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उसके बाद तीसरे चरण में उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।
