देश

बंगाल: जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, पुलिसकर्मियों को धमकी देने के आरोप में हो रही जांच

Abhishek Banerjee Police Probe: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिसकर्मियों को धमकी देने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों से जुड़े एक मामले में कोलकाता के गिरीष पार्क थाने में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए।

Image

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

Abhishek Banerjee Police Probe: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को धमकी देने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों से जुड़े एक मामले में कोलकाता के गिरीष पार्क थाने में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। अभिषेक बनर्जी दोपहर 12 बजे के कुछ देर बाद थाने पहुंचे और इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला अगस्त में डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर गिरीष पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। इस बीच, अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार सुबह 'एक्स' पर भाजपा की आलोचना की।

BJP पर बरसे अभिषेक बनर्जी

उन्होंने एक के बाद एक कई वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि इनमें भाजपा नेताओं को राज्य पुलिस के खिलाफ बयान देते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "गिरीष पार्क थाने ने मुझे आज (शुक्रवार को) एक ऐसे मामले में तलब किया है, जिसमें आरोप है कि मैंने पुलिस अधिकारियों को आने वाले दिनों में न्याय का सामना करने की धमकी दी थी। वहां जाने से पहले मैंने सोचा कि यह देखना उचित होगा कि भाजपा नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल पुलिस के बारे में क्या-क्या कहा है।"

तृणमूल सांसद अभिषेक ने हाल ही में पत्रकारों से कहा था कि उन्हें कुछ भी छिपाना नहीं है और वह पुलिस के समन का जवाब देते रहेंगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा था, "पहले भी जब-जब मुझे समन भेजा गया है, मैं पेश हुआ हूं। भविष्य में भी अगर मुझे समन भेजा जाएगा, तो मैं निश्चित रूप से पेश होऊंगा।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article