बॉलीवुड

'दाऊद से मिलने के लिए मैं अपना हाथ देने को तैयार...' ये क्या बोल गए Ram Gopal Varma?

मुंबई इंटरनेशनल क्राइम फेस्टिवल का पहला आयोजन 14 और 15 नवंबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल में हुआ। इसमें राम गोपाल वर्मा भी शामिल हुए है। इस दौरान फिल्ममेकर ने दाऊद को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Image

राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात (pic credit-IMDb/instagram)

मुंबई इंटरनेशनल क्राइम फेस्टिवल का पहला आयोजन 14 और 15 नवंबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल में हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन मशहूर क्राइम लेखक और खोजी पत्रकार एस. हुसैन जैदी और वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन पुप्पाला ने ग्रे एटलस मीडिया के बैनर तले किया था। इस दौरान दाऊद इब्राहिम को लेकर खूब चर्चा हुई। इस फेस्टिवल में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी शामिल हुए है। इस दौरान राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने दाऊद इब्राहिम को लेकर ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-कभी बताया था 'बेटर हाफ', अब Sushmita Sen को Lalit Modi ने कहा 'मेरी प्यारी दोस्त')

राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने बताया कि दाऊद के एक सहयोगी ने उनसे दावा किया था कि 1992-93 के मुंबई दंगों के बाद दाऊद ने बदला लेने से परहेज किया था। उसे डर था कि ऐसा करने से मुसलमानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क सकती है। हालांकि, वर्मा ने साफ किया कि वह इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी दाऊद के साथ बैठकर खाना खाना चाहेंगे, तो वर्मा ने कहा कि दाऊद से मिलने के लिए वह अपना दायां हाथ तक देने को तैयार हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस मुलाकात के बाद अगर उन्हें जेल भी जाना पड़े, तो भी वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे।

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर ने कही ये बात

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और CBI के पूर्व अधिकारी नीरज कुमार ने मुंबई इंटरनेशनल क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि दाऊद इब्राहिम कभी भारत लौटकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उसने इसके लिए ऐसी शर्तें रखी थीं जिन्हें मानना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में दाऊद से सरेंडर को लेकर उनकी तीन बार बातचीत हुई थी। दाऊद चाहता था कि उसे घर में नजरबंद रखा जाए और उस पर केवल मार्च 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुकदमा चलाया जाए। इसके अलावा भी नीरज कुमार ने कई खुलासे किए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article