एजुकेशन

UP Lekhpal: योगी सरकार ने लेखपाल भर्ती 2023 को दी मंजूरी, चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी सैलेरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:29 PM IST

UP Lekhpal Vacancy 2022, Salary, Eligibilty And Selection Process: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा लेखपाल के 4500 पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

Image

यूपी लेखपाल वैकेंसी, सैलेरी, शैक्षणिक योग्यता, मार्किंग स्कीम और पेपर पैटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार ने लेखपाल के 4500 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी।
  • यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द।
  • लेखपाल भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा अनिवार्य।

UP Lekhpal Vacancy 2022, Salary, Eligibilty And Selection Process: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। लेकिन आज के समय में सरकारी नौकरी को लेकर प्रतियोगिता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन परीक्षाओं को क्रैक करना काफी मुश्किल हो गया है। लेखपाल ही एकमात्र ऐसी नौकरी है, जिसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई को मेन्स परीक्षा आयोजित की थी, इस भर्ती परीक्षा के तहत यूपी लेखपाल के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीद है कि, इस सप्ताह के अंत तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी (UP Lekhpal Result 2022) कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, इन पदों पर भर्ती के बाद लेखपाल के 4500 पद रिक्त रह जाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 8085 पदों पर भर्ती करने के बाद, इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (UP Lekhpal Vacancy) कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए पहले पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना होगा, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2023 में पीईटी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। यहां हम आपको बताएंगे लेखपाल के लिए जरूरी योग्यता, सैलेरी और क्या होता है लेखपाल का कार्य।

किसे कहते हैं लेखपाल?

जमीन बेचने या खरीदने में सबसे बड़ा रोल लेखपाल का होता है। लेखपाल का पद राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। लेखपाल को पटवारी, पटेल, कारनाम अधिकारी, शान भोगरू आदि नाम से जाना जाता है। आज भी शहरों में लेखपाल को लोग पटवारी के नाम से जानते हैं। अक्सर लोग लेखपाल और पटवारी को लेकर कंफ्यूज होते हैं, बता दें लेखपाल और पटवारी एक ही होता है। विवादित जमीन का निपटारा करने या आपदा के कारण फसल खराब हो जाने पर प्रदेश सरकार लेखपाल के माध्यम से ही किसानों तक मुआवजा पहुंचाती है। लेखपाल के पास एक या उससे अधिक गांव होता है, अपने गांव के जमीन का पूरा लेखा जोखा लेखपाल के पास होता है। लेखपाल बनने के लिए अभ्यर्थियों को एंट्रेंस टेस्ट के साथ लिखित परीक्षा भी क्वालीफाई करना होता है।

क्या होता है लेखपाल का काम?

लेखपाल के पास एक या उससे अधिक गांव होते हैं, उसे अपने क्षेत्र के जमीनों की पूरी जानकारी होती है। इसके अलावा आपदा जैसे बाढ़, सूखा पड़ने या आग लग जाने पर होने वाले नुकसान का मुआवजा लेखपाल ही सरकार से दिलवाता है। लेखपाल को कृषि भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान करना होता है। लेखपाल का कार्य किसानों की हरसंभव मदद करना है। जमीन बेचने या खरीदने में लेखपाल का मुख्य योगदान होता है।

Lekhpal Selection Process,चयन प्रक्रिया

बता दें प्रदेश सरकार ने लेखपाल के चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद ही लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लिखित परीक्षा से पहले पीईटी परीक्षा आयोजित करता है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। मेन्स की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद सीधे लेखपाल के पदों पर चयन कर लिया जाता है।

UP Lekhpal Eligibility, शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाती है। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दिया जाता है। आइए जानते हैं, एक लेखपाल की कितनी होती है सैलेरी।

Lekpal Salary, लेखपाल की सैलेरी

एक लेखपाल या पटवारी को पे स्केल 2000 और पे स्केल 5200 से 20,200 के हिसाब से सैलेरी दी जाती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, टेलिफोन बिल, आवास, यात्रा का भत्ता आदि चीजें भी मुहैया करवाई जाती हैं।

UP Lekhpal Marking Scheme And Paper Pattern

मेन्स परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होती है, यहां 1 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र को कुल चार भागों में विभाजित किया जाता है, जिसमें सामान्य हिंदी से कुल 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं, गणित से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न और ग्राम समाज और विकास से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न होते हैं। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाते हैं। ऐसे में प्रश्नों को सोच समझकर अटेम्प्ट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article