Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी या अप्रेंटिसशिप के अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए आज यानी रविवार, 22 नवंबर 2026, देश के अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों में निकली चार प्रमुख भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। इनमें उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की 2,008 अप्रेंटिस रिक्तियां, परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) में 254 शिक्षक पद, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) के 41 एग्जीक्यूटिव पद और हारट्रोन (HARTRON) के 110 डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद शामिल हैं। यदि आपने अभी तक इनमें से किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
उत्तर पश्चिम रेलवे
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 2,008 अप्रेंटिस पद की भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर यानी आज रात 11.59 बजे तक की है। इन पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास संबंधित पद के लिए आईटीआई डिग्री है आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी https://rrcactapp.in/ पर जा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UPSSSC ने जारी किया 'कंप्यूटर कैडर मुख्य परीक्षा 2026' का परिणाम
परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES)
शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए AEES ने प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, पीआरटी और बालवाटिका टीचर के 254 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आज रात 11.50 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार aees.onlineregistrationforms.com/ पर जाएं और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL)
रक्षा और शिपबिल्डिंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 41 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। इन पदों के लिए सीए, एमबीए और इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पदों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट goashipyard.ibtexamination.com/App06GSl2o26vEr6/ पर जाएं।
हारट्रोन (HARTRON)
हारट्रोन द्वारा 10वीं, 12वीं और डिप्लोमा धारकों के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 110 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों के पास केवल आज आज का समय है अप्लाई करने के लिए। आवेदक hartron.org.in/opportunities/ से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के समय कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की देरी या त्रुटि से बचने के लिए अपने पास निम्नलिखित दस्तावेज और विवरण तैयार रखें:
| शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र | 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा या संबंधित शिक्षण/तकनीकी योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण पत्र। |
| पहचान एवं आयु प्रमाण पत्र | वैध फोटो पहचान पत्र और जन्मतिथि प्रमाणित करने वाले दस्तावेज। |
| श्रेणी व आरक्षण प्रमाण पत्र | यदि आप SC, ST, OBC, EWS या दिव्यांग श्रेणी से आते हैं, तो निर्धारित प्रारूप में वैध प्रमाण पत्र। |
| फोटो, सिग्नेचर व संपर्क विवरण | स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। |
| अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | जिन पदों में पूर्व अनुभव मांगा गया है, उनके लिए संबंधित अनुभव प्रमाण पत्र। |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SIDBI बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक
अंतिम दिन आवेदन करते समय इन 2 बातों का रखें खास ख्याल
अंतिम तारीख को पोर्टल पर उम्मीदवारों का दबाव बढ़ जाता है। इसलिए फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान समय पर पूरा करें और स्टेटस 'Submitted/Successful' होने की पुष्टि जरूर कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी पीडीएफ कॉपी और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, साथ ही संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना से अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव की शर्तों का एक बार पुनः मिलान अवश्य कर लें।
