एजुकेशन

SBI Clerk Admit Card 2022: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, sbi.co.in पर करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 02:42 PM IST

SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 Released, sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

यहां डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
  • नवंबर में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 Released, sbi.co.in: एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (SBI Clerk Admit Card 2022) सकते हैं। क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 नवंबर 19 नवंबर और 20 नवंबर 2022 को आयोजित की जाने की संभावना है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसबीआई के विभिन्न ब्रांचो में क्लर्क के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें एसबीआई क्लर्क एकमात्र ऐसा पद है, जहां नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौर से नहीं गुजरना होता। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2022, यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, अपना नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या व फोटो चेक कर लें। यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है, तो मेल कर एसबीआई को सूचित करें। ध्यान रहे यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है तो किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा।

कब होगी मेन्स की परीक्षा?

प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेन्स की परीक्षा अनिवार्य होगी। उम्मीद की जा रही है कि, दिसंबर के अंत तक या फिर जनवरी 2023 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article