एजुकेशन

UP Anganwadi Recruitment 2022: आंगनवाड़ी के 52000 पदों पर भर्ती, 8वीं 10वीं पास करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 12:35 PM IST

UP Anganwadi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग जल्द ही आंगनवाड़ी वर्कर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 52000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • आंगनवाड़ी के सुपरवाइजर व सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती।
  • अगले 6 माह के भीतर 20 हजार रिक्तियों पर की जाएगी भर्ती।
  • शैक्षणिक योग्यता में हुआ बड़ा बदलाव, यहां देखें।

UP Anganwadi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तालाश कर रही महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग (ICDS UP) जल्द ही आंगनवाड़ी वर्कर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार यहां अपना आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका (UP Anganwadi Vacancy) के 52000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से आंगनवाड़ी में नौकरी का सपना संजोए बैठी हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए कुल 1 लाख 89 हजार 836 पद आरक्षित हैं। हालांकि, सेवानिवृत्ति, देहांत व अन्य कारणों से करीब 50 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। बता दें यहां उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया (Anganwadi Vacancy 2022) जाएगा। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दो चरणो में की जाएगी चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणो में आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 20 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया 6 महीने के भीतर की जाएगी, जबकि शेष 30 हजार पदों पर भर्ती 1 साल के अंदर की जाएगी। बता दें पिछले कई सालों से आंगनवाड़ी के सहायिका के पदों पर भर्ती नहीं की गई है। यही कारण है कि, इसे लेकर लोग अधिक उत्साहित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बता दें इस बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं सहायिका के पदों पर अप्लाई करने के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को यहां अधिक वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें, तो यहां आवेदन करने के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

UP Anganwadi Vacancy 2022 Online Apply

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, balvikasup.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Aanganwadi Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा
  • भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

आवेदन के लिए नियम व शर्तें

  1. महिला का स्थीनीय निवासी होना जरूरी है।
  2. यहां विवाहित महिलाएं आवेदन के लिए पात्र होंगी।
  3. सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  4. कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता के पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे

चयन प्रक्रिया

यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ना होकर मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर नजर बनाए रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article