एजुकेशन

UPSSSC Lekhpal Result 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब आएगा यूपी लेखपाल रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 09:12 PM IST

UPSSSC Lekhpal Result 2022 Date, UP Lekhpal Result 2022 Expected Date, upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी लेखपाल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी करने वाला है। यह परीक्षा 31 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी।

Image

यूपी लेखपाल रिजल्ट जल्द जारी होगा।

Photo : iStock

UPSSSC Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)‌ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।‌

UP Lekhpal Exam 2022: एक पाली में हुई थी परीक्षा

यूपी लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई को 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। ‌ परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में हुई थी। वहीं, परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 अगस्त और फाइनल उत्तर कुंजी 7 सितंबर को जारी कर दी गई थी। फाइनल उत्तर कुंजी जारी किए 1 महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन अभी तक रिजल्ट पर कोई भी अपडेट नहीं है।

UPSSSC Lekhpal Result 2022 Date: जल्द आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में यूपी लेखपाल रिजल्ट को लेकर आयोग को सख्त निर्देश दिए थे। ऐसे में उम्मीद है कि यूपी लेखपाल रिजल्ट अक्टूबर के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। ‌हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ‌ यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 पर अपडेट आते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ‌साथ‌ ही रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UPSSSC Lekhpal Main Result 2022 : ऐसे डाउनलोड करें यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: जनवरी में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

आयोग ने यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी 2022 में जारी किया था। वहीं, अभ्यर्थियों से 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उम्मीद है कि यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार भी अब जल्द ही खत्म होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article