एजुकेशन

UP Board Exam 2023: 6 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा, आखिर क्या है कारण?

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 04:26 PM IST

UP Board 2023 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए काफी सख्त इंतजाम किए गए हैं। इन शुरू किए गए कड़े विरोधी नकल उपायों के बीच 21 फरवरी को हाई स्कूल के 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी

Image

UP Board Exam 2023

Photo : iStock

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान UP Board 10th और UP Board 12th बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए काफी सख्त इंतजाम किए गए हैं। शुरू किए गए नकल विरोधी उपायों के बीच 21 फरवरी को UP Board 10th के 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी, जो कि अपने आप में बड़ा डेटा है। इसके अलावा, 12वीं कक्षा के वाणिज्य और गृह विज्ञान और 10वीं कक्षा के कंप्यूटर सहित दूसरी पाली में अनुपस्थित रहने वालों की संख्या 25,000 से अधिक पाई गई।

कब से शुरू यूपी बोर्ड 2023

UP Board Exam 2023 16 फरवरी से शुरू हुई थी। 21 फरवरी की पहली पाली में हुई 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा के लिए कुल 22,52,695 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 20,82,507 उपस्थित हुए, जिसका अर्थ है कि 1,70,188 उम्मीदवारों ने पेपर नहीं लिखा।

दो पाली में हो रही यूपी बोर्ड 2023

टीओआई पर मौजूद खबर के अनुसार, इसी तरह, दूसरी पाली की UP Board 12th और UP Board 10th परीक्षा में पंजीकृत 4,25,411 उम्मीदवारों में से 25,072 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, दोनों पालियों (कक्षा 10 और 12) सहित, में अनुपस्थित लोगों की कुल संख्या 1,95,260 थी।

सचिव ने कही ये बात

UP Board 10th और UP Board 12th बोर्ड परीक्षाओं में नकल के प्रयासों के खिलाफ कड़े विरोध के कारण पिछले सप्ताह करीब साढे़ छह लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। केवल 21 फरवरी को ही 1,7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा 'कि सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करते हुए, सरकार परीक्षा केंद्रों, अधीक्षकों और कक्ष निरीक्षकों पर कड़ी नजर रख रही है।'

यूपी बोर्ड 2023 में हैं कड़े नियम

माना जा रहा है सीसीटीवी व अन्य कड़े नियमों के बीच परीक्षा आयोजित होने की वजह से ही फर्जी लोग परीक्षा छोड़ रहे हैं, या कानूनी दांवपेच से बचने के लिए परीक्षा में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यूपी सरकार ने UP Board 2023 में बैठने वाले छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। दिशा-निर्देशों में से एक में कहा गया है कि जो उम्मीदवार नकल करते पकड़े जाएंगे उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article