एजुकेशन

SSC JHT Answer Key 2024: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC JHT Answer Key 2024 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर आंसर की

Photo : iStock

SSC JHT Answer Key 2024 Released: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

एसएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आंसर की की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC JHT Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC JHT Answer Key Check के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से आंसर की चेक कर सकते हैं।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC Junior Hindi Translator Answer Key 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कब आएगा रिजल्ट?

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, एग्जाम का रिजल्ट जनवरी माह के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article