TSBIE TS Inter Result 2025: यहां देखें तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट
TSBIE TS Inter 1st, 2nd Year Result 2025: तेलंगाना बोर्ड के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (TS Inter Result 2025) खबर है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित कर (TS Inter 1st Year Result) सकता है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in, bse.telangana.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (TS Inter 2nd Year Result) कर सकेंगे। यहां अपना हॉल टिकट नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बता दें तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षा 5 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थी। जबकि इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा 6 मार्च से 25 मार्च के बीच निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 9,996,971 छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
तेलंगाना बोर्ड 2024 की परीक्षाओं में, लगभग 9.81 लाख छात्र शामिल हुए थे। यहां इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का पास पर्सेंटेज 60.01 पर्सेंट था। जबकि इंटर सेकेंड वर्ष पास पास पर्सेंटेज 64,.19 पर्सेंट था। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पास पर्सेंटेज पिछली बार से ज्यादा देखने को मिल सकता है।